सारंगी

आरसीबी की जीत के बाद रजत पाटीदार ने आचार्य देवेंद्र शास्त्री का आशीर्वाद लिया,,,रजत पाटीदार का ससुराल है करवड़..!

#Jhabuahulchul 

सारंगी@संजय उपाध्याय

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की इंडियन प्रीमियर लीग में शानदार जीत के बाद टीम के विजयी कप्तान रजत पाटीदार अपने संकल्प को पूरा करने के लिए झाबुआ जिले की प्रसिद्ध श्रीहरिहर आश्रम, श्री कृष्ण कामधेनु गौशाला ग्राम बनी पहुचे। जहा पर पीठाधीश्वर आचार्य डॉ. देवेंद्र शास्त्री ने रुद्राभिषेक एवं ललिताम्बा महायज्ञ में आहुति अर्पित करवाई। इसके बाद गौसेवा – पूजन किया कर पुण्य लाभ लिया। बताया जा रहा है कि आरसीबी की जीत के लिए पूज्य गुरुदेव आचार्य शास्त्री जी द्वारा लंबे समय से एक विशेष अनुष्ठान किया जा रहा था। इस अनुष्ठान को संपन्न करने के लिए रजत पाटीदार की पत्नी गुंजन पाटीदार भी आश्रम में उपस्थित थीं। जीत के बाद पाटीदार का आश्रम पहुंचना इस बात का संकेत है कि टीम के खिलाड़ी अपनी सफलता में आध्यात्मिक मार्गदर्शन और आशीर्वाद को भी महत्वपूर्ण मानते हैं। यह घटना खेल जगत और आध्यात्मिकता के बीच एक दिलचस्प जुड़ाव को दर्शाती है। जी कि समर्पण , दृढ़ इच्छाशक्ति से कठिन लक्ष्य प्राप्ति भी सम्भव बना देती है। गौरतलब है कि क्रिकेटर रजत पाटीदार का ससुराल झाबुआ जिले के करवड़ ग्राम में है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!