Uncategorized

देर रात तक सुनाई दे रही डाडियो की खनक, खूब थिरक रहे कदम………तंबू के नीचे फोटो रखकर करते थे माता की पूजा 40 साल पहले।

सारंगी@संजय उपाध्याय

बस स्टैंड माताजी मंदिर और भैरवनाथ बस स्टैंड पर हो रहा गरबा, गरबा पांडाल में लग रही भक्तों की भीड़ नगर के गरबा पांडाल में भी रौनक लगातार बढ़ रही है प्रमुख गरबा पंडाल बस स्टैंड माताजी मंदिर परिसर में प्रतिदिन आरती एवं गरबा आयोजन हो रहे महिलाओं पुरुषों और युवाओं की भागीदारी देखी जा रही है छोटे-छोटे बच्चे भी इसमें गरबा खेल रहे हैं गरबा की थाप से पूरा नगर नवरात्रि के रंग में रंगा हुआ है 

तम्बू में माता का फोटो लगाकर करते थे गरबा 

सारंगी बस स्टैंड पर अम्बे माता मंदिर स्थित है 40 साल पहले लोगों ने यहा पर अम्बे माता का तबु में फोटो रख कर लोगों दर्शन करने आते थे और लोगों ने पुजा अर्चना सुरू करी दी साथ में शारदीय नवरात्र के आगमन पर गरबा भी करते थे धीरे धीरे समय के साथ आज माता शिखर के निचे विराजीत है प्रतिदिन माता की सुबह शाम आरती के साथ प्रशाद वितरण कि जाती हैं 

 पंडित जी ने करी दी पहली आरती 

नानालाल जौसी ने तंबू के नीचे विराजित माता जी के फोटो की पूजा की थी आज वर्तमान में उनके पुत्र पुष्पेंद्र देवेंद्र जोशी पूजा माताजी की पूजा अर्चना कर रहे हैं पंडित जोशी ने बताया कि माता रानी अपने सभी भक्तों की मनोकामना पूरी करती है लोग यहां बाहर से भी दर्शन करने के आते हैं। 2002 में बनाया गया था माता रानी का मदिर।

जिला प्रशासन के दिशा निर्देश के अनुसार देर रात तक चलने वाले गरबे रात्री 11 बजे तक खेले जा रहे हैं नगर के भैरवनाथ बस स्टैंड मंदिर में भी माता की भक्ति के लिए गरबा पंडाल सजाए गए हैं यहां पर रह वासियों द्वारा प्रतिदिन गरबा रास किया जा रहा है गरबा देखने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ रही है सार्वजनिक नवरात्रि समिति की ओर से भक्तों के लिए प्रतिदिन फ़रियाली प्रसादी का वितरण किया जा रहा है।

एशिया कप में भारत की जीत का जश्न गरबा पांडाल में तिरंगा लहरा कर आतिशबाजी कर मनाया गया

सारंगी चौकी प्रभारी दीपक देवरे अपने दल के साथ पूरे नगर में भ्रमण कर रहे हैं गरबा पंडालो में विशेष ध्यान दे रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!