नगर की यातायात व्यवस्था राम भरोसे,,,बेतरतीब पार्किंग,,,प्रशासन की अनदेखी और जाम से जूझते राहगीर,,अवैध पार्किंग बनी बड़ी चुनौती पंचायत व पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता पर उठे सवाल..!

#Jhabuahulchul
खवासा@आयुष पाटीदार/आनंदीलाल सिसोदिया
नगर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। मुख्य सड़कों पर अव्यवस्थित पार्किंग,अवैध ठेले और जिम्मेदारों की निष्क्रियता ने आमजन का जीवन दूभर कर दिया है।
हनुमान मंदिर से लेकर रोग्या देवी मंदिर तक सबसे बुरी हालत इस मार्ग पर दिनभर वाहन चालकों की मनमानी देखने को मिलती है। जहां चाहा वहां गाड़ी खड़ी कर दी जाती है, जिससे पैदल चलने वालों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
बाहर से आए सब्जी विक्रेता भी अपने ठेले सड़कों पर ही लगाते हैं, जिससे सड़क की चौड़ाई घट जाती है और ट्रैफिक की रफ्तार थम जाती है। कई बार तो स्थिति इतनी खराब हो जाती है कि एंबुलेंस तक जाम में फंस जाती है।

पैदल चलना हुआ मुश्किल, टकराव की नौबत..
सड़कों पर दोनों ओर अवैध पार्किंग के चलते पैदल चलना मुश्किल हो गया है। वाहन चालकों और राहगीरों के बीच अक्सर झगड़े की नौबत आ जाती है।
जिम्मेदार आंखें मूंदे बैठे..!
पुलिस प्रशासन को इस समस्या की पूरी जानकारी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। प्रशासन की उदासीनता से बढ़ रही समस्याएं चालानी कार्रवाई की कमी से वाहन चालकों का हौसला बढ़ रहा है।
अब देखना यह है कि पुलिस प्रशासन इस गंभीर समस्या को कब और कितना संज्ञान में लेता है। ..?




