खवासा

अव्यवस्थित पाइपलाइन कार्य से खवासा की सड़कें हुई संकरी, आवागमन में हो रही भारी दिक्कत, गजब का ठेकेदार है..?.. जनता परेशान और ठेकेदार कहे मैं यहां काम ही नहीं करना चाहता, जिम्मेदारी से झाड़ा पल्ला…

#Jhabuahulchul 

खवासा@आनंदीलाल सिसोदिया/आयुष पाटीदार 

खवासा गांव में नल जल योजना के तहत बिछाई जा रही नवीन पाइपलाइन आमजन के लिए भारी परेशानी का कारण बन गई है। ठेकेदार द्वारा योजना का कार्य इस कदर अव्यवस्थित ढंग से कराया जा रहा है कि गांव का मुख्य रास्ता पूरी तरह प्रभावित हो गया है। ठेकेदार द्वारा सड़क के दोनों ओर एक साथ खुदाई कर दिए जाने से सड़क का बीच का हिस्सा बेहद संकरा हो गया है। हालात ऐसे बन गए हैं कि स्कूल जाने वाली बसों को निकलने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार बसों को रुक-रुक कर और अत्यंत धीमी गति से निकालना पड़ता है।

केवल स्कूल बस ही नहीं, बल्कि छोटे-बड़े वाहन, दोपहिया चालक और पैदल राहगीर भी लगातार परेशान हैं। रास्ते में जगह कम होने के कारण आए दिन जाम जैसी स्थिति निर्मित हो रही है, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि एक तरफ की पट्टी का कार्य पूरा कर उसे समतल करने के बाद दूसरी ओर खुदाई की जाती, तो आवागमन सुचारू बना रह सकता था। लेकिन ठेकेदार द्वारा मनमानी तरीके से दोनों साइड एक साथ खोद दिया। जिसके कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा

जब इस विषय में ठेकेदार से चर्चा की गई तो उन्होंने असंतोषजनक जवाब देते हुए कहा आपके गांव में बहुत परेशानी है, वहां काम हो ही नहीं सकता। नेता इतने हैं, पत्रकार इतने हैं कि मैं खुद परेशान हो गया हूं। 20 साल की ठेकेदारी में इतने फोन कभी नहीं आए जितने वहां से आ गए। मैं ऐसी जगह काम ही नहीं करना चाहता।”

जब इस मामले को लेकर पीएचई विभाग की अधिकारी कुसुम क्वाचे से जब संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया किए इस समय मीटिंग बैठी हु, आपको पूरे मामले की जानकारी दी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!