थांदला
दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक व्यक्ति गंभीर घायल..

#Jhabuahulchul
थांदला@उमेश पाटीदार
नगर के एम.जी. रोड स्थित दीप मलिका चौराहे पर अभी दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तुरंत एंबुलेंस की मदद से थांदला सिविल हॉस्पिटल पहुंचाया गया।
उल्लेखनीय है कि यह चौराहा पहले से ही व्यस्त और जाम की समस्या से जूझ रहा है, जिससे थांदला की जनता परेशान रहती है। नगर के बीचो-बीच इस तरह के हादसे होना प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े करता है।




