सीएम साहब इमेल,,और फेक्स,,के फास्ट जमाने में क्या पैदल भोपाली आदेश निकला, ओर पहुंचा तो नियम कायदे का पालन क्यों नहीं, कायदे हे या फायदे..?

#Jhabuahulchul
खवासा@आयुष पाटीदार/आनंदीलाल सिसोदिया
खवासा के भामल रोड स्थित संत टेरेसा स्कूल में स्कूल कोड के स्वेटर ना पहनने पर बच्चों को डांट फटकार कर पनिशमेंट किया जा रहा है। उन बच्चों का इस समाचार में नाम का उल्लेख नहीं करेंगे। स्कूल के अंदर बच्चों से भेदभाव ना हो इस कारण जिन्होंने झाबुआ हलचल को यह जानकारी से अवगत कराया। बच्चों ने बताया कि हमारे यहां पढ़ाई पूरी हो चुकी है। और वैसे भी अब तक ठंड बहुत कम लग रही है। अब मुश्किल से एक या दो महीने के लिए हम ₹1300 क्यों बिगाड़े।
वही बच्चों को इस तरीके की दिक्कतों का सामना ना करना पड़े इसलिए। सरकार द्वारा पहले ही इस विषय पर एक भोपाल से आदेश भी जारी किया गया था। झाबुआ के नीचे स्कूलों तक ऑनलाइन आदेश नहीं पहुंचा या कोई सरकारी बाबू भोपाल से पैदल चलकर स्कूल-स्कूल आदेश बाँटने निकला है… जिसकी रफ्तार अभी भी बैलगाड़ी से तेज नहीं हुई।





