भारतीय महिला टीम ने खिताब जीत कर बनाया विश्व रिकार्ड,,,बनी विश्व चैंपियन,,,जीत के बाद रात्रि में झकनावदा में युवाओं ने आतिशबाजी कर निकाला जुलूस, मनाया जीत का जश्न..!

#Jhabuahulchul
झकनावदा@नारायण राठौड़
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज कर ही लिया। भारत ने पहली बार महिला वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीता। हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व वाली भारतीय टीम ने रविवार को आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराकर ट्रॉफी उठाई। दुनिया को भारत के रूप में नया वर्ल्ड चैंपियन मिला। नवी मुंबई में डीवाय पाटील स्टेडियम पर खेले गए आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 फाइनल में भारत ने पहले बल्लेबाजी की और 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 298 रन बनाएं जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 45.3 ओवर में 246 रन पर ऑल आउट हो गई। भारत के रूप में दुनिया को नया वर्ल्ड चैंपियन मिला भारत ने इससे पहले 2005 और 2017 महिला वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में प्रवेश किया था लेकिन ट्रॉफी जीतने से चूक गई थी इस बार हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारत ने कोई गलती नहीं की और फाइनल जीत कर देश का मान बढ़ाया। इस पर झकनावदा के क्रिकेट प्रेमियों ने जीत के बाद रात्रि में एकजुट होकर जमकर आतिशबाजी की एक दूसरे को बधाईयां दी मिठाई वितरित कर नगर में मशाल रैली निकाल कर जीत का जश्न मनाया।

महिला वनडे वर्ल्ड चैंपियन टीम ने देश को गर्व से भर दिया
भारतीय टीम को बधाई आज के मैच में आपकी जीत ने पूरे देश को गर्व से भर दिया है आपकी मेहनत समर्पण और टीमवर्क ने आपको इस मुकाम तक पहुंचा है आपकी शानदार प्रदर्शन से न केवल आपके परिवार और दोस्तों को बल्कि पूरे देश को गर्व महसूस हो रहा है आपकी जीत ने हमें दिखाया है कि हमारा देश प्रतिभाशाली खिलाड़ियों से भरा है जो अपने खेल के माध्यम से देश का नाम रोशन कर सकते हैं। इस जीत के लिए आपको बहुत-बहुत बधाई हमें आपकी सफलता पर गर्व है और हम उम्मीद करते हैं कि आप आगे भी इसी तरह का प्रदर्शन करते रहेंगे भारतीय महिला टीम को हार्दिक शुभकामनाएं।

पूर्व क्रिकेटर ठाकुर मनोहर सिंह राठौर सेमलिया
भारत की बेटियों ने रचा इतिहास
मैं अपने भारत की होनहार बेटियों को शुभकामनाएं देते हुए यही कहूंगी कि हमारे देश की महिलाएं बेटियां भी किसी से काम नहीं है आज हमारे देश की बेटियों ने विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए ऐतिहासिक जीत हासिल की है जो बहुत ही सराहनीय है। जिस प्रकार हाल ही में हुए सर्जिकल स्ट्राइक में भी हमारी एक कर्नल बहन ने इतिहास रचा है इससे भारत का उज्जवल भविष्य नजर आ रहा है। मैं अपने बेटियों से यही कहूंगी कि आप भी तन मन से हर कार्य में रुचि लेकर आगे बड़े सफलता जरूर आपकी एक कदम चूमेगी।
जनपद उपाध्यक्ष देवकुंवर पडियार
यह रहे उपस्थित
इस अवसर पर हेमेंद्र जोशी, मनोहर सिंह सेमलिया, राजेंद्र मिस्त्री, नंदू पडियार,घनश्याम कनालची, डॉ.नवदीप पडियार,रवि राठौड़,पृथ्वीराज पडियार,कमलेश पडियार,आर्यन मिस्त्री, शौर्य मिस्त्री, आयुष राठौड़,पीयूष राठौड़, लक्की राठौड़ उपस्थित रहे।




