खवासा

रफ्तार क्लब के तत्वावधान में संपन्न हुई तृतीय दिवस कबड्डी प्रतियोगिता,,,अमरपुरा बनी विजेता,,,थांदला टीम रही उपविजेता,,,विजेता टीम को मिला ₹11,000 का पुरस्कार..!

#Jhabuahulchul 

खवासा@आयुष पाटीदार/आनंदीलाल सिसोदिया 

खवासा में स्थानीय ग्राम पंचायत परिसर में रफ्तार क्लब के तत्वावधान में तृतीय दिवस कबड्डी प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता तीन दिनों तक चली, जिसमें कुल 45 टीमों ने भाग लिया।

कड़े मुकाबलों के बाद गांव अमरपुरा कला फलिया सेमलापाड़ा बाजना टीम विजेता रही, जबकि थांदला टीम उपविजेता बनी। विजेता टीम को ₹11,000 का प्रथम पुरस्कार सरपंच पुत्र शंकर खराड़ी की ओर से प्रदान किया गया, वहीं उपविजेता टीम को ₹5,100 का पुरस्कार उपसरपंच मनोहर बारिया की ओर से दिया गया।

इसके अलावा, प्रतियोगिता में बेस्ट रेडर सौरभ खराड़ी और बेस्ट डिफेंडर संतोष मईड़ा को रफ्तार क्लब की ओर से विशेष ट्रॉफी प्रदान की गई।

कबड्डी प्रतियोगिता देखने के लिए आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और खिलाड़ियों ने खेल भावना के साथ शानदार प्रदर्शन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!