सारंगी

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर गौरव यात्रा को लेकर सारंगी मंडल में बैठक सम्पन्न,,,भगवान बिरसा मुंडा की जयंती इस बार बड़े ही भव्य एवं गरिमामय रूप में मनाई जाएगी..!

#Jhabuahulchul 

सारंगी@संजय उपाध्याय

भगवान बिरसा मुंडा जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में सारंगी मंडल के पाटीदार धर्मशाला में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष पप्पूलाल गामड़ ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में अ.ज.जा. मोर्चा जिला अध्यक्ष अजमेर सिंह भुरिया उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा और भारत माता के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर की गई। स्वागत भाषण अ.ज.जा. मंडल अध्यक्ष तेजमल सोलंकी ने दिया।
मंडल अध्यक्ष पप्पूलाल गामड़ ने जनजाति गौरव दिवस यात्रा की रूपरेखा पर विस्तार से जानकारी दी और समाज की भागीदारी को आवश्यक बताया।

मुख्य वक्ता अजमेर सिंह भुरिया ने भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान और योगदान को याद करते हुए कहा कि —
“भगवान बिरसा मुंडा ने आदिवासी समाज को जागरूकता, स्वाभिमान और स्वतंत्रता की दिशा दिखाई। उनकी गौरव यात्रा हमारे लिए प्रेरणा का प्रतीक है।”उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे यात्रा में अपनी पारंपरिक वेशभूषा धारण कर शामिल हों, जिससे जनजातीय संस्कृति का गौरव प्रदर्शित हो सके।

इस अवसर पर पूर्व जिला महामंत्री कृष्णपाल सिंह , सुखराम मोरी पूर्व मंडल अध्यक्ष ,युवा मोर्चा उपाध्यक्ष जितेंद्र गेहलोत भाजपा के वरिष्ठ नेता हनुमंत सिंह गंगाखेड़ी, परमानंद पाटीदार, पिछड़ा प्रकोष्ठ जिला मंत्री पवन गुर्जर, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष बद्रीलाल पाटीदार, सरपंच संघ प्रदेश सचिव विकास गामड़, मंडल महामंत्री भमर सिंह गेहलोत, रामचंद्र भुरिया, कार्यालय मंत्री बाबूलाल पाटीदार, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुखराम परमार सहित अनेक वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती संपूर्ण जनजाति समाज की एकता और गर्व का प्रतीक बनकर, भव्य शोभायात्रा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाई जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!