भक्ति भाव से पूर्ण किया मनसा महादेव चतुर्थी व्रत…!

#Jhabuahulchul
सारंगी@संजय उपाध्याय
अति प्राचीन चमत्कारी ओंकारेश्वर महादेव मंदिर पर मनसा महादेव व्रतधारी की मंदिर पर भीड़ रही ब्रह्म मुहूर्त में मंदिर पर पहुंचकर पूजन कर चार महीने से चला आ रहा व्रत पूर्ण किया। मनसा महादेव का व्रत सावन माह की चतुर्थी को लिया जाता है एवं कार्तिक माह की चतुर्थी पर उद्यापन करते हैं लगातार चार महीने तक प्रति सोमवार ओंकारेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर पूजन पाठ कर मनसा महादेव की कथा सुनकर व्रत करते हैं यह व्रत अपनी मनोकामना पूर्ण करने के लिए चार वर्ष तक लगातार किया जाता है कई भक्त इस व्रत को 8 वर्ष 10 वर्ष 12 वर्ष तक लगातार करते हैं भक्तों का ऐसा मानना है कि इस व्रत को करने से घर में सुख शांति बनी रहे जो भी भक्त भगवान महादेव से अपनी मन्नत लेकर व्रत करता है उसकी मनत महादेव भगवान मनोकामना पूर्ण करते हैं भगवान को प्रसाद में गुड़ के लड्डू का भोग लगाया जाता है ऐसी मान्यता हे की भगवान के प्रसाद को रात नहीं रखा जाता है





