सारंगी
बाछीखेड़ा में स्टंट बना जानलेवा,,,युवक ने मुंह में फोड़ा सूतली बम, हालत गंभीर..!

#Jhabuahulchul
सारंगी@संजय उपाध्याय
बाछीखेड़ा गांव में दीपावली के दूसरे दिन एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक युवक ने हिरोगिरी दिखाने के चक्कर में अपनी जान जोखिम में डाल दी। जानकारी के अनुसार युवक ने सूतली बम अपने मुंह में रखकर फोड़ने का प्रयास किया। जैसे ही बम फटा, उसका चेहरा बुरी तरह झुलस गया और मुंह के चिथड़े उड़ गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक लगातार छह से सात बार दांतों में दबाकर बम फोड़ रहा था। जब उसने आठवां बम जलाया, तो जोरदार धमाके के साथ वह लहूलुहान हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुँचाया। डॉक्टरों ने उसकी हालत को गंभीर बताया है।
बताया जा रहा है कि युवक किसी सोशल मीडिया ट्रेंड से प्रभावित होकर यह खतरनाक स्टंट कर रहा था।




