खवासा

विभागीय राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में शासकीय हाई स्कूल चापानेर की तीन बालिकाओं का चयन..!

#Jhabuahulchul 

खवासा@आनंदीलाल सिसोदिया

दिनांक 9 अक्टूबर को कुक्षी में आयोजित पश्चिम क्षेत्र खो-खो प्रतियोगिता में शासकीय हाई स्कूल चापानेर की तीन बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन कर विभागीय राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयनित होने का गौरव प्राप्त किया।

चयनित खिलाड़ियों में कुमारी लक्ष्मी कालू सिंह मुनिया, पायल ऊंकार मावी और एतरी कालू सिंह मुनिया शामिल हैं।

संस्था की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर तीनों बालिकाओं सहित खेल शिक्षक राकेश भूरिया और प्राचार्य द्वितीया भूरिया को सहायक आयुक्त सुप्रिया बिसेन, खंड शिक्षा अधिकारी दीपेश सोलंकी, जिला क्रीड़ा अधिकारी कुलदीप धवई, एवं राजू राठौड़, जगत शर्मा, बालमुकुंद शर्मा, पूनमचंद सोलंकी, दीपेन्द्र चौधरी, लक्ष्मण और मनीष चौहान ने हार्दिक बधाइयाँ दीं तथा आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!