थांदला
खाई में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी,,,शव कई दिन पुराना, पूरी तरह डिकंपोज; हत्या या आत्महत्या पर पुलिस जांच जारी…?

#Jhabuahulchul
थांदला@आयुष पाटीदार
थांदला थाना क्षेत्र के कोटनई गांव स्थित भेरू मंदिर के पास वाकड़िया घाटी समीप मेघनगर रोड पर सड़क किनारे खाई में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही थांदला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक की उम्र करीब 35 से 40 वर्ष बताई जा रही है।
शव कई दिनों पुराना होने से पूरी तरह डिकंपोज हो चुका है। पुलिस ने बताया कि यह मामला हत्या है या आत्महत्या, अभी स्पष्ट नहीं है। जांच के बाद ही वास्तविक कारण सामने आ सकेगा।





