झाबुआ

सोशल मीडिया का नया खेल,,,तस्वीर आपकी,,,मर्ज़ी किसी और की,,,सुंदर दिखने की चाहत में कहीं ज़िंदगी बर्बाद न हो जाए,,,एक क्लिक की मस्ती उम्रभर की बदनामी बन सकती है,,,यही खतरा इन दिनों चर्चित AI साड़ी ट्रेंड, के साथ जुड़ा हुआ है…!

मुद्दे की बात झाबुआ हलचल के साथ…!

#Jhabuahulchul 

विशेष रिपोर्ट@आयुष पाटीदार/जितेंद्र बैरागी 

सोशल मीडिया पर लोग अपनी तस्वीरें AI के जरिए साड़ी पहने रेट्रो अंदाज़ में बदल रहे हैं। फिल्मी पोस्टर जैसी तस्वीरें लाइक और शेयर तो खूब बटोर रही हैं, लेकिन इनके पीछे छिपा खतरा कहीं बड़ा है।

तकनीकी विशेषज्ञों का कहना है AI किसी को डिजिटल साड़ी पहना सकता है तो उसे उतार भी सकता है। यानी तस्वीरों को मनचाहे रूप में बदलना अब बच्चों का खेल है। निजी फोटो अगर गलत हाथों में पहुँच जाए तो बदनामी तय है।

कई बार देखा गया है कि AI तस्वीर में ऐसे बदलाव जोड़ देता है जो असल में मौजूद ही नहीं थे नकली तिल, अलग मेकअप या अनुपयुक्त संपादन।

यह साफ संदेश है—इंटरनेट पर डाली गई तस्वीर अब सिर्फ़ आपकी नहीं रह जाती। आज एक क्लिक में फोटो बदली जा सकती है और कल वही मज़ाक आपकी इज्ज़त का सवाल बन सकता है।

विशेषज्ञों की चेतावनी है

निजी तस्वीरें AI प्लेटफ़ॉर्म्स पर अपलोड करने से बचें।

भरोसेमंद ऐप और वेबसाइट ही इस्तेमाल करें।

प्राइवेसी पॉलिसी ज़रूर पढ़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!