थांदला
ऐसी हे हमारी थांदला पुलिस,,,थाना प्रभारी ने खुद भरवाए सड़क के गड्ढे,,,वीडियो वायरल..!

Jhabuahulchul
थांदला@आयुष पाटीदार
थांदला थाना प्रभारी अशोक कनेश जब गणेश विसर्जन को लेकर निरीक्षण करने क्षेत्रीय भ्रमण पर थे, तभी उनकी नज़र रास्ते में पड़े बड़े-बड़े गड्ढों पर पड़ी। तत्काल उन्होंने अपनी गाड़ी रुकवाई और स्वयं की मौजूदगी में गड्ढों को भरवाया गया, थाना प्रभारी का यह सराहनीय कदम राहगीरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया ताकि सड़क हादसे टल सकें।
इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग थाना प्रभारी की इस जनहितैषी सोच और कार्य की प्रशंसा कर रहे हैं। आमजन का कहना है कि यदि हर अधिकारी ऐसी जिम्मेदारी निभाए तो कई समस्याएं स्वतः ही हल हो जाएंगी।




