मेघनगर

तेज रफ्तार केमिकल टैंकर ने टोल प्लाजा में मारी टक्कर, केबिन और गेट चकनाचूर… टोलकर्मी बाल-बाल बचे…!

#Jhabuahulchul 

मेघनगर@मुकेश सोलंकी 

रतलाम–झाबुआ स्टेट हाईवे पर गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। अंतरवेलिया टोल प्लाजा पर केमिकल से भरा एक टैंकर बेकाबू होकर सीधे टोल गेट से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि प्लाजा का केबिन और गेट पूरी तरह टूटकर बिखर गए।

गनीमत रही कि हादसे के वक्त वहां मौजूद टोलकर्मी समय रहते हट गए, वरना जान का बड़ा नुकसान हो सकता था।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टैंकर तेज रफ्तार से आ रहा था और चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका।

यह मामला अंतरवेलिया पुलिस चौकी क्षेत्र का है। हादसे की खबर फैलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची थी।

झाबुआ हलचल की टीम मौके पर मौजूद रहकर घटना का कवरेज कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!