झाबुआ

जल्द शुरू होगी झाबुआ की सेंट्रल लाइब्रेरी, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बड़ा संसाधन…!

#Jhabuahulchul 

झाबुआ@हरीश यादव 

झाबुआ जिले में पहली बार एक सेंट्रल लाइब्रेरी शुरू होने जा रही है। जिला प्रशासन ने इसे छात्रों के बेहतर भविष्य और गुणवत्तापूर्ण अध्ययन वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकसित किया है। कलेक्टर नेहा मीना ने हाल ही में इस लाइब्रेरी का निरीक्षण किया और इसे जल्द शुरू करने के निर्देश दिए।

लाइब्रेरी का स्थान और संरचना :

यह लाइब्रेरी जिला मुख्यालय पर उत्कृष्ट विद्यालय मैदान के पास स्थित जनजातीय कार्य विभाग के भवन को रिनोवेट कर बनाई जा रही है। लाइब्रेरी लगभग 2900 वर्ग फीट क्षेत्र में बनी है और इसमें 70 विद्यार्थी एक साथ अध्ययन कर सकेंगे।

सुविधाएँ और संसाधन :

5,000 से अधिक पुस्तकें – यूपीएससी, एमपीपीएससी, स्कूल, कॉलेज एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित, कंप्यूटर सेक्शन, वेटिंग रूम, सीसीटीवी कैमरे – सुरक्षा के लिए, ऑनलाइन क्लासेस के लिए हॉल – आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु।

प्रबंधन और संचालन :

कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि लाइब्रेरी के संचालन के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत की अध्यक्षता में एक समिति गठित की जाए। पुस्तक संग्रह के लिए बुक डोनेशन ड्राइव चलाई जाएगी।

यह लाइब्रेरी डीएमएफ (District Mineral Foundation) और सीएसआर (Corporate Social Responsibility) फंड से बनाई जा रही है।

निर्देश और समय सीमा :

कलेक्टर ने कहा कि आने वाले 2-3 महीनों में सभी कार्य पूरे कर लिए जाएं, ताकि जनवरी से लाइब्रेरी का संचालन शुरू किया जा सके।

कलेक्टर नेहा मीना ने कहा: जिले में अब तक कोई सेंट्रल लाइब्रेरी नहीं थी। इस लाइब्रेरी के बनने से छात्रों को एक ही जगह विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें और ऑनलाइन क्लास की सुविधा मिलेगी। यह प्रयास बच्चों को बेहतर माहौल देगा और वे जिले तथा देश का नाम रोशन करेंगे।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!