खवासा

भक्तों के लिए खुशखबरी,,गढ़ावदिया नगर में हनुमंत कथा का महोत्सव,,गढ़ावदीया में बालाजी महाराज की 3 दिवसीय कथा और दिव्य दरबार का आयोजन…!

#Jhabuahulchul 

खवासा@आनंदीलाल सिसोदिया 

नगर में 3 दिवसीय हनुमंत कथा एवं दिव्य दरबार का आयोजन दिनांक 24 अगस्त से दिनांक 26 अगस्त तक किया जा रहा हे, जिसमें गढ़ावदीया बालाजी धाम के परम उपासक श्री श्रीधर बैरागी जी के मुखारबिंद से
श्री हनुमान जी की कथा एवं दिव्य दरबार लगाया जायेगा । नगर में आयोजन को लेकर धर्म प्रेमी जनता में काफी उत्साह देखा जा रहा है, बढ़चढ़ कर आयोजन में हिस्सा ले रहे हे।

दिव्या दरबार में खोले जाएंगे पर्चे

कथा के दौरान लगाए गए दिव्य हनुमान दरबार में बालाजी धाम के परम उपासक श्री श्रीधर बैरागी जी द्वारा कथा में बैठे भक्तों का पर्चा खोला जाएगा। जिसकी बालाजी महाराज अर्जी स्वीकार करते हे उनके नाम से पर्चे खोले जाएंगे।

भव्य कलश यात्रा।

कथा के प्रथम दिवस नगर में भव्य कलश यात्रा निकाली जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!