सारंगी

77 वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्ष एवं धूमधाम से मनाया गया…!

#Jhabuahulchul 

सारंगी@संजय उपाध्याय

गणतंत्र दिवस को लेकर नगर में उत्साह देखा गया बच्चों से लेकर बुजुर्ग लोगों ने भी इस आयोजन में भाग लिया। मुख्य आयोजन ग्राम पंचायत भवन पर आयोजित किया गया नगर के सभी सरकारी स्कूल एवं प्राइवेट स्कूल के बच्चों ने पूरे नगर में प्रभात फेरी निकालकर ग्राम पंचायत भवन पर पहुंचे यहां पर नगर की प्रथम नागरिक सरपंच फूनदी बाई मेडा ने ध्वज फहराया सभी बच्चों ने एवं गांव के वरिष्ठ नागरिकों ने राष्ट्रगान गाकर तिरंगे झंडे को सलामी दी इस अवसर पर सरपंच मेडा ने नगर वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।

उप तहसील कार्यालय पर नायब तहसीलदार अंकिता भिड़े, हाई स्कूल पर प्राचार्य नितिन परमार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर सुरेश कटारा, पुलिस चौकी पर चौकी प्रभारी दीपक देवरे, एम पी ई बी कार्यालय पर जे ई मोहनिया साथ ही नगर के शासकीय एवं प्राइवेट स्कूलों पर ध्वज फहराया गया

राजनीतिक दलों में भाजपा सारंगी मंडल कार्यालय पर मंडल अध्यक्ष पप्पू लाल गामड़ एवं ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय पर पूर्व जनपद अध्यक्ष हीरालाल डाबी ने ध्वज फहराया

सभी संस्थाओं पर ग्राम पंचायत सारंगी की ओर से ग्राम पंचायत सचिव हरिराम भूरिया द्वारा प्रसादी की व्यवस्था की गई

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!