पेटलावद

भव्य कावड़ यात्रा के साथ गूंजे जयकारे, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल,,,बनी से सिंघेश्वर महादेव तक निकली यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, धर्म रक्षा का दिया संदेश..!

#Jhabuahulchul 

पेटलावद डेस्क। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल झाबुआ जिले की ग्राम बनी समिति द्वारा प्रथम भव्य कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा ग्राम बनी स्थित शिव मंदिर से जल भरकर प्रारंभ हुई, जो हर-हर महादेव और जय भोलेनाथ के जयकारों के बीच सिंघेश्वर महादेव तक निकाली गई। यात्रा का समापन सिंघेश्वर महादेव पर जलाभिषेक के साथ हुआ।

कावड़ यात्रा में हजारों महिला-पुरुष, युवा-युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भगवान शिव पर जल चढ़ाकर अपनी मनोकामनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा झकनावद के महंत श्री रामेश्वर गिरी महाराज ने अपने आशीर्वचन में सनातन धर्म की रक्षा और धर्मांतरण के विरुद्ध जागरूकता की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि आज के परिवेश में बच्चों को धार्मिक संस्कार देना और धर्म के प्रति जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है।

यात्रा मार्ग में ग्राम बनी, बोलासा, सेमरोड, झकनावद सहित अनेक स्थानों पर श्रद्धालुओं का जोरदार स्वागत किया गया। जगह-जगह ठंडा पानी, केले, फरियाली, चिवड़ा, आम का रस जैसे व्यंजनों से कांवड़ यात्रियों की सेवा की गई। स्वागत करने वालों में राज, कुलदीप, निखिल कलोशिया, सरपंच गेंदालाल सिंगाड़, भरतलाल (पप्पू) पडियार, बसंतीलाल, कृष्ण पाटीदार, प्रवीण मेहता, विजय मेहता, गब्बर चौहान, जीवन वैरागी, हेमंत जोशी, श्रेणिक कोठारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय बजरंग दल मालवा प्रांत अध्यक्ष अनिल सिंगार, प्रांत संगठन महामंत्री संजय यादव, प्रांत महामंत्री महेशकांत चौहान एवं इंदौर महानगर उपाध्यक्ष भूपेंद्र पाटीदार उपस्थित रहे। आयोजन में जिला, तहसील, नगर और ग्राम समितियों के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कावड़ यात्रा के प्रभारी जिला महामंत्री प्रकाश चौधरी और तहसील अध्यक्ष गोविंद पाटीदार (रायपुरिया), कुलदीप चौहान (बनी), वेदप्रकाश वैरागी, सुनील मैड़ा सहित अन्य पदाधिकारियों ने आयोजन को सफल बनाया।

अंत में राष्ट्रीय बजरंग दल झाबुआ जिला अध्यक्ष वासुदेव आंजना ने सभी श्रद्धालुओं, माता-बहनों और कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया।

उक्त जानकारी राष्ट्रीय बजरंग दल मालवा प्रांत महामंत्री श्री महेशकांत चौहान द्वारा प्रदान की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!