कन्या हाई सेकेंडरी स्कूल खवासा में पदस्थ लेखपाल राजेश डामर का निधन,,,सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान तोड़ा दम..!

#Jhabuahulchul
खवासा@आनंदीलाल सिसोदिया/आयुष पाटीदार
ग्राम खवासा स्थित कन्या हाई सेकेंडरी स्कूल में लेखपाल के पद पर कार्यरत राजेश डामर का दुखद निधन हो गया। कुछ दिनों पूर्व वे एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसके बाद उनका इलाज बड़ौदा के एक अस्पताल में चल रहा था।
अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी। डॉक्टरों के भरसक प्रयासों के बावजूद उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके असमय निधन से विद्यालय परिवार और समूचे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।
डामर एक कर्मठ, मिलनसार और कर्तव्यनिष्ठ कर्मचारी के रूप में जाने जाते थे। उनके निधन से शिक्षा जगत ने एक समर्पित सेवक को खो दिया है।
विद्यालय परिवार, सहकर्मी शिक्षकगण तथा ग्रामवासी शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हैं।





