झाबुआ पुलिस ने मनाया हरियाली महोत्सव,,,मेरी चौकी, मेरा वन, अभियान के तहत 40 से अधिक पौधे रोपे,,,खवासा पुलिस चौकी व मुक्तिधाम परिसर में वृक्षारोपण,,पत्रकारों ने भी लिया भाग…!
प्रकृति को हरा भरा बनाने के लिए की गई पहल...!

#Jhabuahulchul
खवासा@आयुष पाटीदार/आनंदीलाल सिसोदिया
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए प्रेरणादायक अभियान “एक पेड़ मां के नाम” के तहत झाबुआ पुलिस द्वारा मंगलवार को ‘हरियाली महोत्सव’ मनाया गया। इस अवसर को ‘मेरी चौकी, मेरा वन’ अभियान से जोड़ते हुए खवासा पुलिस चौकी परिसर और मुक्तिधाम में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

सुबह 11 बजे शुरू हुए इस अभियान में पुलिस स्टाफ और स्थानीय पत्रकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और 40 से अधिक छायादार एवं फलदार पौधे लगाए। पौधारोपण के दौरान सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया।

इस अवसर पर चौकी प्रभारी एडमिरल तोमर ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा पेड़-पौधे हमें न केवल फल और छाया प्रदान करते हैं, बल्कि जीवनदायिनी ऑक्सीजन भी देते हैं। हमें यह समझना होगा कि हर पौधा हमारे भविष्य की गारंटी है।
उन्होंने आम जनता, किसानों और विद्यार्थियों से अपील की कि वे अपने खेतों, विद्यालयों और घरों के आसपास खाली स्थानों में पौधे लगाएं तथा उनका संरक्षण करें।

स्थानीय पत्रकार साथियों ने भी इस पुनीत कार्य में सहभागिता निभाते हुए मुक्तिधाम परिसर में वृक्षारोपण किया और छायादार पौधे लगाए।
इस अभियान में सब इंस्पेक्टर लोकेंद्र खेड़े, चौकी प्रभारी एडमिरल तोमर, प्रधान आरक्षक शेर सिंह, आरक्षक विजय, मिठूलाल, भूरसिंह, मदनलाल, वाहन चालक अंकित परिहार समेत स्थानीय पत्रकारगण, सुरेश परमार, भरतलाल खैर आदि उपस्थित रहे और सभी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रतिबद्धता दिखाई।





