झाबुआ

जिला जेल में बह रही हनुमंत कथा ज्ञान गंगा द्वितीय दिवस हर्षोल्लास से मनाया,,,झाबुआ जिला जेल में राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं महिला बाल विकास आयोग के द्वारा कराई जा रही हनुमंत कथा…!

#Jhabuahulchul 

आनंदीलाल सिसोदिया की रिपोर्ट

कथा के द्वितीय दिन हनुमान जी की लीलाओं का वर्णन किया किस प्रकार हनुमान जी ने सूर्य देव को अपने मुख में लिया किस तरह हनुमान जी ने 16 योजन समुद्र को पर कर सीता जी का पता लगाया लंका दहन ,अही रावण का वध और पंचमुखी रूप धारण किया।जैसे प्रसंगों का वर्णन किया।

बस की बसुरिया पे घणो इतरावे लंका में डंका बजाई डियो रे की धुन पर बंदियों ने खूब आनंद लिया। इस दौरान कथा में पधारे इंदौर से गुरुमां ने परम पूज्य गुरुदेव श्रीधर जी बैरागी का दुपट्टा एवं माला से समान किया इसी बीच कथा में इंदौर से पधारे गुरुमा शिव प्रीति योगाचार्य एवं कथा वाचक स्वागत जेल अधीक्षक श्री पगारे एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं महिला बाल विकास आयोग के द्वारा किया गया तत्पश्चात माताजी ने व्यास पीठ पर विराजमान गुरुदेव श्रीधर जी बैरागी का व्यास पीठ पर पुष्पों की माला एवं दुपट्टा से सम्मान किया।

बालाजी धाम गढ़ावदिया के परम उपासक पंडित श्री श्रीधर बैरागी ने बंदियों को सभी नशा का त्याग कर, किसी भी प्रकार का अपराध नहीं करेंगे और अपना लक्ष्य निर्धारित कर अपने माता पिता का नाम रोशन करेंगे। एवं उपस्थित जनों को अपनी सरल सहज भाषा में व्यक्तव्य दिए जिससे उनके जल्द ही सुधार आए और वे जल्द ही अपने अपने परिवार के साथ जीवन ज्ञापन करे।

वही गुरुदेव ने अपनी पूरी टीम के साथ मिलकर जेल अधीक्षक एवं राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं महिला बाल विकास आयोग की पूरी टीम एवं समाजसेवियों ने मिलकर बहुत-बहुत धन्यवाद दिया और मिलकर प्रार्थना की बहुत जल्दी आप फिर इसी प्रकार कथा करें और हमें सत मार्ग पर चलने की प्रेरणा दें और हम आपको विश्वास दिलाते हैं कि आज के बाद यहां से बाहर निकालने के बाद कोई भी गलत कार्य या अपराध नहीं करेंगे।

साथ ही कथा के समापन पर अधीक्षक का नाम एवं राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं महिला बाल विकास आयोग के सदस्यों द्वारा गुरुजी का सम्मान पत्र व माला पहनकर
सम्मान किया गया। गडावदिया धाम सलाहकार प्रकाश भगोरा ,कथा मैनेजर गोपाल विश्वकर्मा, दरबार मैनेजर दीपक सिसोदिया, दरबार मैनेजर जितेन्द्र रूपावत, रामा गरवाल, भेरूलाल गरवाल, भोजन समिति अध्यक्ष राकेश डैडी, मनीष भट्ट, रोहित पाटीदार, वाहन व्यवस्थापक मोहित भटेवरा ,आनंदीलाल पोरवाल ,भोजन व्यवस्थापक दिलीप जी पाटीदार, सिक्योरिटी दिनेश भाभर, लाखन पोरवाल सुनील पोरवाल म्यूजिक मास्टर सुनील खींची, संतोष, एवं अनिल मौजूद रहे। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं महिला बाल विकास आयोग गुजरात राजस्थान प्रभारी एवं प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश
डॉ अशोक बलसोरा डा एम एल फुलपगारे डॉ अन्नु भाबर, bs कटारा फ़तेलाल वसुनिया कुसुम डावर चंपा सिंगोड, कुसुम कनेश , राजीव सिनम, , हनुमंत गिदवानी, अपनी पूरी टीम के साथ एवं झाबुआ जेल अधीक्षक के साथ साथ समस्त स्टाफ उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!