खवासाझाबुआटॉप न्यूज़थांदलापेटलावद

अनियंत्रित अल्टो कार रोड किनारे खाई पलटी..!

#Jhabuahulchul 

खवासा@आनंदीलाल सिसोदिया/आयुष पाटीदार 

ग्राम भामल से एक युवक की शादी की पत्रिका बांटने के लिए कुछ युवक आल्टो कार (क्रमांक MP 14 CD 1836) से नारेला, पेटलावद, राजगढ़ की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे खवासा में स्टेडियम के आगे पहुंचे, चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित कार सड़क से रोड किनारे जा गिरी और पलट गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन पूरी तरह से चालक के नियंत्रण से बाहर हो गया था। हादसे के बाद राहगीरों ने तत्काल एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कार में कितने युवक सवार थे और किसे कितनी चोटें आई हैं। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!