पुजारी संघ में नई ताजपोशी: झाबुआ में धार्मिक नेतृत्व का नया अध्याय..!

#Jhabuahulchul
पेटलावद डेस्क। पुजारी संघ जिला झाबुआ की बैठक पेटलावद में आयोजित की गई, जिसमें पुजारी उत्थान एवं कल्याण समिति के प्रदेशाध्यक्ष श्री ईश्वरदास जी भगोर और जिला अध्यक्ष श्री रामचरण जी की उपस्थिति में नवीन पदाधिकारियों का निर्वाचन हुआ। इस बैठक में निम्नलिखित पदाधिकारियों का चयन किया गया:
नवीन पदाधिकारी जो इस प्रकार है।
अध्यक्ष,श्रीद्वारका दास जी करडावद, कोषाध्यक्ष, रविकान्त (बेकलदा) पेटलावद उपाध्यक्ष,श्री ओमप्रकाश जी सारंगी, श्री भारती जी रायपुरिया मीडिया प्रभारी, श्री देवेंद्र जी झकनावदा बैठक में पुजारी तिलक, जनेऊ वेशभूषा, मंदिर का रखरखाव और स्थानीय लोगों से मधुर संबंधों पर चर्चा की गई। इसके अलावा पुजारी संघ कोष की राशि भी एकत्रित की गई। नवीन पदाधिकारियों का फूलमालाओं से सम्मान किया गया और चाय नाश्ता जलपान के बाद सभा का विसर्जन हुआ।