खवासा

50 वर्ष पूर्ण होने पर नगर में कलश यात्रा के साथ अखंड रामायण पाठ का भव्य शुभारंभ,,, 36 दिन तक चलेगी अखंड रामायण पाठ..!

#Jhabuahulchul 

खवासा@आयुष पाटीदार/आनंदीलाल सिसोदिया 

नगर में धार्मिक परंपराओं और सांस्कृतिक उत्सवों की ध्वजवाहक रामायण मानस मित्र मंडल द्वारा इस वर्ष भी अखंड रामायण पाठ की स्थापना पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ की गई। इस आयोजन की विशेष बात यह रही कि यह आयोजन अपनी स्वर्ण जयंती (50 वर्ष) में प्रवेश कर चुका है, जिसे लेकर नगरवासियों में विशेष उत्साह और भक्ति देखने को मिली।

कलश यात्रा से हुआ शुभारंभ..!

अखंड रामायण पाठ की शुरुआत एक भव्य कलश यात्रा से की गई। जिसमें नगर की सैकड़ों महिलाएं, बुजुर्ग और युवा श्रद्धालु शामिल हुए। सिर पर कलश धारण किए महिलाएं भक्ति गीतों पर झूमती नजर आईं। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए हनुमान मंदिर पर पहुंची। जहां रामायण पाठ की स्थापना बड़े धूम धाम के साथ की गई।

36 दिनों तक चलेंगी रामायण पाठ..

आयोजकों के अनुसार, अखंड रामायण पाठ का आयोजन लगभग 36 दिन तक जारी रहेगा, जिसमें प्रतिदिन एक-एक श्रद्धालु द्वारा एक घंटे का रामायण पाठ किया जाएगा।

जन्माष्टमी पर होगा समापन..!

रामायण मानस मित्र मंडल ने जानकारी दी कि अखंड रामायण पाठ का समापन जन्माष्टमी के दिन हवन और एक भव्य शोभा यात्रा के साथ किया जाएगा। समापन समारोह में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव भी धूमधाम से मनाया जाएगा।

इस अवसर पर नगर के धर्मप्रेमी जनों और भक्तों से आग्रह किया गया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस पावन आयोजन का लाभ लें और धर्म और संस्कृति की इस परंपरा को और अधिक सशक्त बनाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!