खवासा

विद्यालय परिसर में पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित…!

#Jhabuahulchul 

खवासा@आयुष पाटीदार 

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, खवासा में पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय परिवार ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और परिसर को हराभरा बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की अगुवाई संस्था के प्राचार्य एम.एस. राजपत ने की। उनके साथ विद्यालय के शिक्षकगण प्रेम प्रकाश डामर, दुर्गा प्रसाद पाटीदार, प्रवीण सोनी, तथा आनंद विभाग के मास्टर ट्रेनर बलवीर सिंह डामर ने मिलकर विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए। इस अवसर पर छात्राओं ने भी सक्रिय सहभागिता दिखाते हुए पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को महसूस किया।

प्राचार्य राजपत ने छात्राओं को संबोधित करते हुए वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधों के बिना जीवन की कल्पना असंभव है। यह न केवल हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, बल्कि पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। हमें अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पृथ्वी को सुरक्षित और सुंदर बनाना चाहिए।

मास्टर ट्रेनर बलवीर सिंह डामर ने पौधों की देखभाल और उनके संरक्षण से जुड़ी उपयोगी जानकारियाँ साझा कीं। उन्होंने बताया कि किस प्रकार से छोटे-छोटे प्रयास भी बड़े बदलाव ला सकते हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!