झाबुआ

जिला अस्पताल झाबुआ में 16 वर्षों बाद सफल ‘राइट हेमिकॉलेक्टमी’ ऑपरेशन,,,60 वर्षीय महिला की जान बचाई गई, पेट की गांठ निकाली गई…!

#Jhabuahulchul 

झाबुआ@हरीश यादव 

जिला अस्पताल झाबुआ में एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की गई जब 16 वर्षों के अंतराल के बाद पहली बार ‘राइट हेमिकॉलेक्टमी’ (Right Hemicolectomy) ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया। यह जटिल सर्जरी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बीएस बघेल के नेतृत्व में की गई।

मरीज पानु पति मेहर सिंह, उम्र 60 वर्ष, पिछले तीन वर्षों से पेट दर्द से परेशान थीं। जब उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किया गया तो विभिन्न जाँचों के बाद यह सामने आया कि उनकी बड़ी आंत (कोलन) में कैंसर जैसी गठान पाई गई। समय रहते ऑपरेशन न होने की स्थिति में यह जानलेवा भी हो सकता था।

ऑपरेशन से पहले डॉ सावन चौहान ने बेहोशी का इंजेक्शन दिया। इसके बाद डॉ बीएस बघेल, सर्जन डॉ दीपक राठौर और ओटी टीम ने मिलकर करीब 3 घंटे 30 मिनट लंबे ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। सर्जरी के दौरान बड़ी आंत के दाहिने हिस्से को काटकर हटा दिया गया, जिसमें गठान मौजूद थी। इसके बाद छोटी आंत को बची हुई बड़ी आंत से जोड़ा गया। यह प्रक्रिया ‘राइट हेमिकॉलेक्टमी’ कहलाती है।

डॉ बघेल ने बताया कि यह ऑपरेशन जिला अस्पताल झाबुआ में 16 वर्षों के बाद किया गया है और यह अस्पताल की क्षमता तथा टीम की कुशलता को दर्शाता है।

इस सफल सर्जरी से मरीज की जान बचाई जा सकी है और इससे जिले में गंभीर शल्य चिकित्सा सेवाओं के प्रति आमजन का विश्वास भी मजबूत होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!