झकनावदा

डॉ.एम.एल.चोपड़ा होंगे पेटलावद के मुख्य खंण्ड चिकित्सा अधिकारी (सीबीएमओ)..!

#Jhabuahulchul 

झकनावदा@नारायण राठौड़ 

पेटलावद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक बार सीबीएमओ के पद पर डॉ.एम.एल.चौपड़ा एक बार फिर अपनी स्वास्थ्य सेवाएं देते नजर आयेगे। इसके साथ ही कोरोना जैसी भयंकर बीमारी के चलते झकनावदा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डाॅ.चोपड़ा ने सेवाएं प्रदान करते हुए नगर व आसपास मे करीबन 40 गांवों के मरीजों को उचित उपचार देकर बीमारी से बचाया था। जिस पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने झाबुआ एक समारोह में डॉ.चौपड़ा को सम्मानित कर उनकी प्रशंसा भी की थी। इसके साथ ही आपको बता दे की डॉ.एम.एल.चोपड़ा मेडिकल ऑफिसर के पद पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र झकनावदा पर वर्ष 2012 में पदस्थ हुए थे। वर्ष 2012 से लगाकर वर्ष 2023 तक झकनावदा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मेडिकल ऑफिसर के पद पर पदस्थ रहते हुए साथ ही वर्ष 2018 से सितंबर 2019 तक प्रभारी बीएमओ के पद पर रामा ब्लॉक में पदस्थ रहकर अपनी सेवाए दी और उसके पश्चात सितंबर 2019 से लगाकर 10 फरवरी 2023 तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पेटलावद के प्रभारी बीएमओ के पद पर पदस्थ रहे। 10 फरवरी 2023 में डॉक्टर एम.एल. चोपड़ा का प्रमोशन मुख्य खंण्ड चिकित्सा अधिकारी (सीबीएमओ) के पद पर होने से इनका स्थानांतरण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पेटलावद से चंद्रशेखर आजाद नगर भाबरा जिला अलीराजपुर में हुआ वहा पर 10 फरवरी 2023 से लगाकर 17 जून 2025 तक करीबन ढ़ाई वर्ष तक सीबीएमओ के पद पर चंद्रशेखर आजाद नगर भाबरा जिला अलीराजपुर में अपनी सेवाएं देने के बाद वापस पुनः 17 जून 2025 को स्वास्थ्य संचालनालय भोपाल से आदेश हुआ मुख्य खंण्ड चिकित्सा अधिकारी सीबीएमओ के पद पर डॉ.एम.एल. चोपड़ा को चंद्रशेखर आजाद नगर भाबरा जिला अलीराजपुर से इनका स्थानांतरण वापस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पेटलावद हुआ। डाक्टर चोपडा पुनः पेटलावद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सीबीएमओ बने। डा.चौपड़ा को एक बार फिर से सीबीएमओ पेटलावद बनने पर उनके चाहने वालों एवं पूर्व सांसद प्रतिनिधि राजेश कांसवा, झकनावदा भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र राठौड़,जनपद उपाध्यक्ष देवकुंवर बहन पडियार, वरिष्ठ भाजपा नेता ठाकुर भूपेंद्रसिंहसिंह सेमलिया,पत्रकार देवेन्द्र वैरागी,मनीष कुमट (जैन), संजय कुमार व्यास,समाजसेवी ठाकुर मनोहरसिंह राठौर सेमलिया,अजय वोहरा,ठाकुर परीक्षितसिंह राठौर,राजेंद्र मिस्त्री, नारायण राठौड़,हरीश राठौड़,पीयूष राठौड़,श्रेणिक कोठारी,प्रदीप बोराणा, नारायण पटेल,रितेश अग्रवाल,महेश भांगू आदि ने शुभकामनाएं प्रेषित की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!