पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि शहीद दिवस के रूप में मनाई गई…!

#Jhabuahulchul
झाबुआ@हरीश यादव
जिला कांग्रेस कमेटी झाबुआ द्वारा भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि को शहीद दिवस के रूप में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर उनकी प्रतिमा एवं चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्वर्गीय राजीव गांधी के द्वारा देश के लिए किए गए अतुलनीय योगदान को याद किया। त्रिस्तरीय पंचायती राज प्रणाली के संस्थापक, संचार क्रांति के जनक और आधुनिक भारत के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने वाले राजीव गांधी ने युवा भारत की परिकल्पना को साकार किया। अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भी उन्होंने विश्व शांति की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया।
इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया ने राजीव गांधी को “युग पुरुष” बताते हुए कहा कि उन्होंने आधुनिक भारत की नींव रखी और एक स्वर्णिम युग की शुरुआत की। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रकाश रांका ने भी राजीव गांधी के जीवन एवं देशहित में किए गए उनके प्रयासों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में आशीष भूरिया, रूपसिंह डामोर, जितेंद्र शाह, शंकर भूरिया, रतन सिंह केमता भाई, गोपाल शर्मा, बबलू कटारा, नटवर डोडियार, नरवेश अमलियार, दीपक डोडियार, विनोद मेड़ा, आयुष ओहरी, संतोष हटीला, राजेश मेड़ा, पुनीत भानपुरिया, डूंगरसिंह वास्केल सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की जानकारी युवा कांग्रेस प्रवक्ता लौकेन्द्र बिलवाल द्वारा प्रदान की गई।