झाबुआटॉप न्यूज़थांदलापेटलावद

थांदला में अखिल भारतीय वनवासी महासंघ की बैठक सम्पन्न,,,आतंकी हमले की निंदा,,,,नवीन दायित्वान पदाधिकारियों का स्वागत एवं आशा कार्यकर्ताओं की समस्याओं पर हुआ विचार-विमर्श…!

#Jhabuahulchul 

थांदला डेस्क। स्थानीय नई कृषि उपज मंडी थांदला में अखिल भारतीय वनवासी महासंघ की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की शुरुआत दिनांक 23 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगांव में हुए आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा के साथ हुई। उपस्थित जनसमूह ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसके पश्चात संगठन के नवीन दायित्वान पदाधिकारियों — राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राधु सिंह भाभर एवं राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य श्री शांतिलाल हटीला का स्वागत किया गया। बैठक में मुख्य रूप से मंचासीन रहे — श्री राधु सिंह भाभर (राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखिल भारतीय वनवासी मजदूर महासंघ), श्री शांतिलाल हटीला (राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य एवं आशा प्रमुख), श्री सोमजी भूरिया (प्रदेश मंत्री, भारतीय मजदूर संघ मध्यप्रदेश), श्री संजय सिंह परमार (संयुक्त प्रदेश महामंत्री, वनवासी कृषि एवं ग्रामीण मजदूर संघ, मध्यप्रदेश), श्रीमती साधना डामोर (जिलाध्यक्ष, आशा महासंघ, झाबुआ) सहित अन्य गणमान्यजन।

साथ ही देवीसिंह देवड़ा (भाजपा मंडल प्रतिनिधि, खवासा), सामाजिक कार्यकर्ता गिरधारी वसुनिया, तूफान सिंगाड़, बसंती अड़ (ब्लॉक अध्यक्ष, थांदला), ममता अमलियार (ब्लॉक सचिव, थांदला), लक्ष्मी चौहान (ब्लॉक अध्यक्ष, मेघनगर), ममता भाभर (ब्लॉक सचिव, मेघनगर), सुनीता बसोड़ (ब्लॉक अध्यक्ष, पेटलावद), रामकन्या वसुनिया (ब्लॉक सचिव, पेटलावद) सहित सैकड़ों आशा कार्यकर्ता बैठक में उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान आशा कार्यकर्ताओं से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर गहन विचार-विमर्श हुआ तथा संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने समस्याओं के शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!