
#Jhabuahulchul
खवासा@आयुष पाटीदार/आनंदीलाल सिसोदिया
बुधवार को झाबुआ जिले के ग्राम रन्नी से एक बड़ी और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। गांव से एक साथ 6 मासूम बच्चे लापता हो गए हैं। ये सभी बच्चे सुबह 10 बजे घर से कंडे बिनने निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे।
लापता बच्चों की जानकारी इस प्रकार है:
1. अंतिम पिता भूरालाल चरपोटा, उम्र 8 वर्ष
2. राधिका पिता भूरालाल चरपोटा, उम्र 3 वर्ष (लड़की)
3. अंतिम पिता देवू चरपोटा, उम्र 5 वर्ष
4. अंशु पिता देवू चरपोटा, उम्र 3 वर्ष (लड़की)
5. रोशनी पिता बंटी चरपोटा, उम्र 8 वर्ष (लड़की)
6. आयुष पिता पप्पू भाबर, उम्र 4 वर्ष – निवासी कुंडाल
चौकी खवासा (थाना थांदला) पुलिस को सूचना मिलने के बाद तत्काल खोजबीन शुरू कर दी गई है।
झाबुआ हलचल से एसडीओपी से चर्चा के दौरान लोगो से अपील की है कि यदि किसी को इन बच्चों के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क करें।
संपर्क सूत्र:
SI एडमिरल तोमर – 7509806339
TI ब्रजेश मालवीय – 9993668211
थाना थांदला – 7587616949
पुलिस कंट्रोल रूम झबुआ – 7049140525
पुलिस ने आमजन से बच्चों की तलाश में सहयोग की अपील की है।