झाबुआटॉप न्यूज़थांदलापेटलावदसारंगी

देश के संविधान रचयेता भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती मनाई गई…!

#Jhabuahulchul 

सारंगी@संजय उपाध्याय

नगर में ग्राम पंचायत एवं बस स्टैंड पर बाबा साहब की मूर्ति पर पेटलावद जनपद अध्यक्ष रमेश सोलंकी द्वारा माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। जनपद अध्यक्ष ने बाबा साहेब के योगदान को याद किया उन्होंने कहा कि डॉक्टर अंबेडकर एक महान चिंतक समाज सुधारक और कानून के विशेषज्ञ थे वह एक कुशल अर्थ शास्त्री महान पुरुष थे।

कार्यक्रम के प्रभारी एवं जिला युवा मोर्चा उपाध्यक्ष जितेंद्र
गहलोत ने कहा की 14 अप्रैल का दिन केवल जयंती नहीं बल्कि सामाजिक न्याय और समानता का प्रतीक है डॉक्टर अंबेडकर ने सिर्फ संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई बल्कि आजाद भारत के संस्थानों के निर्माण में भी योगदान दिया।

सारंगी भाजपा मंडल अध्यक्ष सुखराम मोरी ने भी संबोधित करते हुए कहा डॉक्टर बाबा साहब अंबेडकर ने अपना पूरा जीवन जाति व्यवस्था के खिलाफ संघर्ष में समर्पित कर दिया और दलित अधिकारों के लिए आवाज उठाई।

इस कार्यक्रम में सरपंच फूनदी बाई मेडा, पूर्व उपसरपंच परमानंद पाटीदार, हेमेंद्र सिंह राठौर, हर्षवर्धन सिंह राठौर, बाबूलाल पाटीदार, युवा भाजपा नेता जयराज भट्ट, प्रेमदास बैरागी, सोमजी गणावा, जितेंद्र वर्मा, लक्ष्मी नारायण मालवीय, रेशम बाई, ग्राम पंचायत सचिव हरिराम भूरिया, एवं सभी समाज वर्ग ने अपनी उपस्थिति देकर डॉ भीमराव अंबेडकर साहब की मूर्ति पर फूल माला पहनाकर बाबा साहब की जयंती मनाई।

कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र गहलोत ने किया एवं आभार परमानंद पाटीदार ने माना

करवड़ में भी संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव की जयंती मनाई गई अंबेडकर जयंती के उपलक्ष में दो शक्ति केंद्र के प्रभारी करवड शक्ति केंद्र व घुगंरी शक्ति केंद्र दोनों शक्ति केंद्र पर हर भूत में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई भारतीय जनता पार्टी भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष तेजू सोलंकी को दोनों शक्ति केंद्र का प्रभारी भाजपा द्वारा नियुक्त किया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!