झाबुआटॉप न्यूज़थांदलापेटलावद

निर्माणाधीन बिल्डिंग ढही,,,दो मजदूरों की मौत,,,तीन घायल…!

#Jhabuahulchul 

पेटलावद@ओपी मालवीय

शहर में आज दोपहर एक निर्माणाधीन इमारत की छत भरते समय अचानक ढह गई, जिससे पांच मजदूर मलबे में दब गए। हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना दोपहर लगभग 1:30 बजे की है, जब एक निजी भवन का निर्माण कार्य जारी था। मजदूर छत की ढलाई का कार्य कर रहे थे, तभी अचानक छत भरभरा कर गिर गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, करीब 40-50 मजदूर वहां काम कर रहे थे। जैसे ही हादसा हुआ, मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कई मजदूरों को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन पांच मजदूर छत के नीचे दब गए।

प्रशासन ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन..

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला तत्काल मौके पर पहुंचा। पेटलावद थाना प्रभारी, नगर पंचायत अध्यक्ष और अन्य अधिकारी राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। करीब 4-5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मलबा हटाया गया और मजदूरों को बाहर निकाला गया।

घायलों को तुरंत पेटलावद सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो मजदूरों को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीन घायलों का इलाज जारी है।

एसडीएम के नेतृत्व में चला राहत अभियान..

पेटलावद एसडीएम तनुश्री मीणा स्वयं मौके पर मौजूद रहीं और बचाव कार्य की निगरानी करती रहीं। प्रशासन की तत्परता से समय रहते राहत अभियान पूरा किया गया।

लापरवाही की होगी जांच…

इस हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। प्रारंभिक तौर पर भवन निर्माण में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन यह भी जांच करेगा कि निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं।

इस दर्दनाक घटना ने शहर में शोक की लहर दौड़ा दी है। प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!