झाबुआटॉप न्यूज़थांदलापेटलावदसारंगी

ढोल मादल की थाप पर थिरके ग्रामीण,,,तडवी पटेलो का साफा बांधकर किया सम्मान,,,सुरक्षा के बेहतर इंतजाम,, हजारों की संख्या में उमड़े लोग..!

#Jhabuahulchul 

सारंगी@संजय उपाध्याय

पूरे जिले में भगोरिया पर्व उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया गुरुवार को सारंगी मैं होली पर्व का आखरी भगोरिया पर्व था करीब 40, 50 गांव के ग्रामीणों ने ढोल मादल की थाप पर नृत्य करते हुए शांतिपूर्वक मनाया भगोरिया हाट का उल्लास छाया रहा सारंगी में भारी जन सैलाब उमड़ा वही सारंगी में आदिवासी संस्कृति की परंपरा के रंग बिखरते नजर आए इस दौरान सुरक्षा के तगड़े इंतजाम थे हर चौराहे पर पुलिस जवान तैनात थे थाना प्रभारी पेटलावद दिनेश शर्मा, एवं चौकी प्रभारी बृजेंद्र सिंह अपने दलबल के साथ मौजूद थे। बस स्टैंड एवं अस्पताल प्रांगण में यहां आसपास के करीब 40 से 50 गांव के आदिवासी समाज जन सुबह से ही आने लग गए थे ग्राम पंचायत परिसर में लोगों के लिए पंचायत द्वारा ठंडे पानी की व्यवस्था की गई थी पूरे नगर में जगह-जगह भीड़ दिखाई दी भारी भीड़ के मध्ये नजर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे पुलिस की टीम यातायात की व्यवस्था एवं बंदोबस्त और सुरक्षा व्यवस्था में लगी रही। भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशाल गैर निकाली अस्पताल परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा ग्रामीण क्षेत्र से ढोल मादल लेकर आए लोगों का साफा पहना कर स्वागत किया।

गैर का संचालन मंडल अध्यक्ष सुखराम मोरी भाजपा जिला महामंत्री कृष्ण पाल सिंह राठौर गंगाखॆडी के मार्गदर्शन में किया गया गैर अस्पताल प्रांगण से शुरू होकर पूरे नगर में भ्रमण कर बस स्टैंड पर पहुंची यहां पर गैर का समापन हुआ गैर का पूरे नगर में रंग गुलाल एवं पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। भगोरिया पर्व की गैर में भाजपा जिला महामंत्री ढोल बजाते हुए नजर आए। इस दौरान जनपद अध्यक्ष रमेश सोलंकी,भाजपा जिला युवा मोर्चा उपाध्यक्ष जितेंद्र गहलोत, सरपंच फूनदी बाई मेडा, उपसरपंच रणजीत सिंह राठौर, दुर्गादाससिंह मोटापाला, पंच हेमेंद्र सिंह राठौर, परमानंद पाटीदार,हर्षवर्धन सिंह राठौर, अनिल बंबोरी, मीडिया प्रभारी सुरेश परिहार, गोपाल लाला, जयराज भट्ट ,राजेश पाटीदार, तेजमल सोलंकी, लालसिंह डामर सुखराम परमार देवीसिंह निनामा सहित ग्रामीण क्षेत्र से आए मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रह।भगोरिया पर्व को सफल बनाने में पुलिस विभाग, राजस्व विभाग, ग्राम पंचायत के सभी कर्मचारियों का सराहनीय सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!