
#Jhabuahulchul
पेटलावद डेस्क। विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में पेटलावद नगर कार्यकारिणी के गठन हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार और मजबूती पर गहन चर्चा हुई, जिसमें नई कार्यकारिणी का गठन कर विभिन्न पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
बैठक में जिला सहमंत्री सौरभ चतुर्वेदी, प्रखंड मंत्री ओम यादव, प्रखंड उपाध्यक्ष अर्पित गहलोत, प्रखंड संयोजक आनंद प्रजापत, प्रचार प्रसार प्रमुख गौतम राठौड़, गो रक्षा सह प्रमुख रवि राठौड़, अखाड़ा प्रमुख अजय गरवाल सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
संगठन को सशक्त बनाने पर जोर
जिला सहमंत्री सौरभ चतुर्वेदी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यों का विस्तार करने के लिए संगठित और सक्रिय कार्यकारिणी आवश्यक है। इस दौरान संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा करते हुए नई नगर कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें युवाओं को विशेष जिम्मेदारी दी गई है।
नगर कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की घोषणा
बैठक में नगर कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए निम्नलिखित पदाधिकारियों की घोषणा की गई—
बजरंग दल नगर अध्यक्ष – राहुल गुप्ता
उपाध्यक्ष – महेंद्र कहार
मंत्री – चिरायु जैन
केशव बस्ती सहमंत्री – अमन राठौड़
माधव बस्ती सहमंत्री – यश गहलोत
संयोजक – सावन कहार
माधव बस्ती सह संयोजक – कुशल गुज्जर
केशव बस्ती सह संयोजक – रौनक प्रजापत
गो रक्षा प्रमुख – अमन भूरिया
सुरक्षा प्रमुख – अनिल कहार
सुरक्षा सह प्रमुख – शिव राठौड़
साप्ताहिक मिलन प्रमुख – कमलेश गवली
बालोपासना प्रमुख – आरुष लोहार
सत्संग प्रमुख – रमेश मेड़ा
मंदिर-मठ प्रमुख – लक्ष भारद्वाज
अर्चक पुरोहित प्रमुख – पंकज वर्मा
सामाजिक समरसता प्रमुख – रितेश जोशी
कोषाध्यक्ष – मनोज पटवा
विद्यार्थी प्रमुख – देव बामनिया
विशेष संपर्क प्रमुख – जय राठौर
प्रचार-प्रसार प्रमुख – श्याम कहार
धर्म प्रचार प्रमुख – लखन राठौड़
अखाड़ा प्रमुख – कारण गामड़
गो रक्षा प्रमुख – अनूप कटारा
गो रक्षा सह प्रमुख – संजय कहार
सुरक्षा सह प्रमुख – अक्षय राठौड़
साप्ताहिक मिलन प्रमुख – निखिल गुज्जर, कुश भनपुरिया
सत्संग सह प्रमुख – राजेश राठौड़
सामाजिक समरसता प्रमुख – बादल राठौड़
विद्यार्थी सह प्रमुख – उज्ज्वल कुमावत
कार्यकर्ताओं को दी गई मार्गदर्शिका
बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजनाओं पर चर्चा की गई और नवगठित कार्यकारिणी के सदस्यों को जिम्मेदारियों का बोध कराया गया। कार्यकर्ताओं को हिंदू समाज की सेवा, गौ रक्षा, मंदिर संरक्षण, सामाजिक समरसता और राष्ट्रहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया।
यह बैठक संगठन की मजबूती और विस्तार के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों ने अपने दायित्वों को पूर्ण निष्ठा से निभाने का संकल्प लिया।