
Jhabuahulchul
थांदला@उमेश पाटीदार
थांदला:- अखिल भारतीय गायत्री परिवार की कलश यात्रा के दौरान महिला चोर गिरोह ने सक्रियता दिखाते हुए पांच महिलाओं के सोने के मंगलसूत्र और चेन बड़ी सफाई से चुरा लिए। इस घटना की शिकायत गायत्री परिवार के कार्यकर्ता शैतानसिंग मुनिया ने थांदला थाने में दर्ज कराई है।
घटना का विवरण…
कलश यात्रा के दौरान बावड़ी मंदिर पर कलश भरते समय पांच महिलाओं के गले से सोने के आभूषण गायब हो गए।
पीड़ित महिलाओं की जानकारी इस प्रकार है:
1. देवाबाई, पति शैतानसिंग मुनिया, निवासी मानपुर – सोने का मंगलसूत्र।
2. साधना, पति सुजानमल पांचाल, निवासी गांधी चौक थांदला – 18 ग्राम सोने की चेन।
3. कलाबाई, पति कालूराम राठौड़, निवासी एम.जी. रोड थांदला – 30 ग्राम सोने का मंगलसूत्र।
4. विष्णुबाई, पति पापूलाल पाटीदार, निवासी परवलिया – 30 ग्राम सोने का मंगलसूत्र।
5. सविता, पति प्रेमसिंग नायक, निवासी गवली मोहल्ला थांदला – 25 ग्राम सोने की चेन।
पुलिस जांच जारी:
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला चोर गिरोह की सक्रियता से स्थानीय नागरिकों में भय का माहौल है। पुलिस ने जनता से सतर्क रहने और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अपने कीमती आभूषणों को सुरक्षित रखने की अपील की है।