झाबुआटॉप न्यूज़थांदलापेटलावदसारंगी

मकर संक्रांति पर्व पर मंदिरों में हुई पूजा,,,दान पुण्य कर भक्तों ने लिया लाभ,,,आसमान में बड़ों एवं बच्चों ने पतंग से लड़ाये पेंच..!

#Jhabuahulchul 

सारंगी@संजय उपाध्याय

संक्रांति के महापर्व पर नगर में धर्मालंबियो द्वारा दान पुण्य के रूप में मनाया गया तील्ली ,गुड का वितरण करते हुए आज लोग इस धार्मिक पर्व को मना रहे हैं संक्रांति पर्व पर महिलाएं विभिन्न उपयोग की सामग्रियों का दान करती है जिसमें महिलाएं कंगी ,कुमकुम बिंदिया, वह श्रृंगार की वस्तुएं महिलाएं देती है धर्म पुण्य का लाभ प्राप्त करने के लिए ब्राह्मणों को विशेष दान देने के साथ ही गरीब निर्धन लोगों को वस्त्र दान भोजन आदि देकर पुण्य प्राप्त करते हैं मकर संक्रांति पर्व पर नगर में होने वाली पतंग बाजी के लिए बड़ों एवं बच्चों में खासा उत्साह देखा गया सुबह से ही बच्चे पतंग उड़ाने के लिए अपने घरों की छत पर पहुंचकर आसमान में कलाबाजी करते हुए नजर आए कई बच्चे गुल्ली डंडे के खेल में भी व्यस्त रहे। नगर में ब्राह्मणों द्वारा समूह बनाकर नगर के प्रत्येक घरों में पहुंचकर संकल्प करने के बाद लोगों द्वारा ब्राह्मणों का आदर्श सत्कार करने के बाद ब्राह्मणों को दान पुण्य कर पुण्य कमा रहे है मकर संक्रांति का पर्व दान पुण्य के लिए विशेष रहता है नगर में सुबह से मंदिरों में दर्शन करने के लिए भक्तों की भीड़ रही कई भक्त परिवार सहित माही नदी स्नान कर धर्म लाभ लिया भक्तों ने गौशाला पहुंच कर गाय को गुड हरा चारा खिलाकर भी पुण्य लाभ लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!