झाबुआटॉप न्यूज़थांदलापेटलावदसारंगी

बरवेट सारंगी मार्ग पर बड़े-बड़े हुए गड्ढे,,,,वाहन चालकों को दुर्घटना का है डर…!

#Jhabuahulchul 

सारंगी@संजय उपाध्याय

लोकनिर्माण विभाग का सारंगी बरवेट जामली सड़क मांर्ग काफी जर्जर हो गया है। इस मांर्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैं। बरसात के बाद सड़क की मरम्मत नही होने कारण बड़े बड़े गड्ढे हो गए है। जिससे दुर्घटना की आशंका भी बढ़ गई है। सड़क की इस स्थिति से आमजन खासे नाराज हैं। कई बार संबंधित अधिकारियों को बताने के बाद भी सड़क की ममरम्मत नही हो पाई है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि मध्य प्रदेश सरकार सड़कों का जाल बिछा कर विकास के दावे तो कर रही हैं। गांव-गांव में आवागमन के साधन के लिए सड़कें बनाई जा रहीं हैं। पर देखरेख के अभाव के चलते सड़कें पहले ही जर्जर हो रही हैं। ये सड़कें जनता के लिए परेशानी का सबब बनकर आए दिन दुर्घटना को आमंत्रित कर रही हैं। मजबूरी में जनता उन बदहाल सड़कों पर जान जोखिम में डाल कर यात्रा करने को मजबूर हो रहे है। इन सड़कों पर विकास का वादा करने वाले जनप्रतिनिधि भी यात्रा करते हैं। पर वे भी पद में आने के बाद अपने वादे भूल जाते हैं।

इधर लोक निर्माण विभाग का कहना है कि इस मांर्ग के चौड़ीकरण के लिए बजट स्वीकृत हो चुका है। प्रशासकीय स्वीकृति मिलते ही कार्य प्रारंभ भी हो जाएगा। वही ग्रामीणों का कहना है कि जब तक प्रशाशनिक स्वीकृति नही मिलती तब तक गड्ढे ओर साइड पट्टी भरवा दी जाए।

ये अति महत्वपूर्ण सड़क है।:-

सारंगी बरवेट जामली 10 किलोमीटर मांर्ग अति महत्वपूर्ण और शार्ट कट है। यह सड़क गुजरात को महाकाल लोक उज्जैन ओर मालवांचल को जिले के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल विश्वमंगल हनुमान धाम तरखेड़ी को जोड़ता है, वही जिले के सभी अधिकारी, मंत्री विधायक सांसद इस मांर्ग से निकलते है। मजेदार बात तो यह है कि जिले के कई अधिकारी बैठक और आवश्यक कार्यों के लिए इसी मार्ग का उपयोग करते हैं। वहां से लौटने के बाद उन्हें स्वयं खीज होती है कि आखिर इतना खराब रास्ता क्यों नहीं बन रहा है।

सड़क की मरम्मत होनी चाहिए।:-

ग्राम सारंगी पूर्व जनपद उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह राठौर , उपसरपंच रणजीत सिंह राठौर, पंच गंगाराम मेडा, व्यापारी संघ के मोहनलाल अग्रवाल एवं बरवेट के सामाजिक कार्यकर्ता संजय परमार ने बताया कि जामली बरवेट सारंगी मांर्ग की स्थिति बरसात के बाद काफी जर्जर हो गई है। इस सड़क की हालत यह है कि सिंगल पट्टी होने के बाद साइड पट्टी भी नही भरी हुई है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं। यह सड़क यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। इस मार्ग पर प्रतिदिन लगभग हजारों वाहनों का आवागमन होता है। सड़क की मरम्मत होनी चाहिए।

ये बोले जिम्मेदार:-

रायपुरिया बरवेट सारंगी करवड़ मांर्ग का बजट पास हो गया है। प्रशासकीय स्वीकृति मिलते ही कार्य प्रारंभ किया जाएगा। इससे पहले बरवेट सारंगी मांर्ग पर गड्ढे हो गए है, जिनको दिखवार मरम्मत करवाते है।

रेशम गामड़ एसडीओ लोक निर्माण विभाग पेटलावद।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!