झाबुआटॉप न्यूज़थांदलापेटलावद

पेटलावद में श्रमिक सम्पर्क अभियान का शुभारंभ,,जिले के एक लाख श्रमिकों से होगा संवाद…!

#Jhabuahulchul 

पेटलावद डेस्क। भारतीय मजदूर संघ के 70वें वर्ष के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय वनवासी ग्रामीण मजदूर महासंघ द्वारा श्रमिक सम्पर्क अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान का आयोजन झाबुआ जिले में किया जा रहा है, जिसके तहत आज बामनिया और मेघनगर में श्रमिकों से सम्पर्क किया गया। यह अभियान 15 दिसम्बर तक चलेगा, जिसके दौरान महासंघ का लक्ष्य जिले के एक लाख श्रमिकों से संवाद स्थापित करना है।

बामनिया में आयोजित श्रमिक सम्पर्क कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष रादू सिंह और प्रदेश मंत्री सोमजी भूरिया उपस्थित रहे। वहीं, मेघनगर में आयोजित कार्यक्रम में जिला मंत्री मेहर सिंह ने श्रमिकों को संबोधित किया।

इस अभियान का उद्देश्य श्रमिकों को उनके अधिकारों और संघ की नीतियों के प्रति जागरूक करना है। साथ ही, यह ग्रामीण एवं वनवासी मजदूरों की समस्याओं को समझने और उनके समाधान की दिशा में प्रयास करने का एक महत्वपूर्ण कदम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!