झाबुआटॉप न्यूज़थांदलापेटलावदसारंगी

जैन सोशल ग्रुप मैत्री पेटलावद की नवीन कार्यकारणी गठित,,विपुल पितलिया अध्यक्ष मनोनीत…!

#Jhabuahulchul 

सारंगी@संजय उपाध्याय

जैन सोशल ग्रुप पेटलावद मैत्री द्वारा मैत्री मिलन समारोह का आयोजन किया गया साथ ही वर्ष 2025-27 के लिए नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। ग्रुप के अध्यक्ष संजय चाणोदिया ने बताया कि ग्रुप द्वारा मैत्री मिलन समारोह जिसमें बॉलीवुड थीम पर पार्टी का आयोजन किया बॉलीवुड के ड्रेसअप में आए और सभी ने मूवी के डायलॉग और एक्टिंग करके एक से एक प्रस्तुति दी बेस्ट एक्टिंग,डायलॉग के लिए पुरुष वर्ग व महिला वर्ग के लिए अवार्ड रखे गए थे इसमें बेस्ट ड्रेसअप का अवार्ड निलेश चाणोदिया बेस्ट एक्टिंग का अवार्ड चेतन कटकानी को दिया गया महिला वर्ग में बेस्ट ड्रेस का शब्द श्वेता कटकानी बेस्ट एक्टिंग का अवार्ड नीलू पीतलिया को मिला। चाणोदिया को उत्कृष्ट सेवा गतिविधि हेतु ग्रुप के द्वारा सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया समझ में जैन सोशल ग्रुप इंटरनेशनल फेडरेशन के नियमानुसार वर्ष 2025 – 27 के लिए नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष पद पर विपुल पितलिया उपाध्यक्ष पद पर आशीष बंबोरी शुभम गांधी को मनोनीत किया। सचिव पद पर निलेश चाणोदिया कोषाध्यक्ष पद पर आदित्य भंडारी सह कोषाध्यक्ष मयूर तलेसरा सह सचिव मनस्वी भंडारी को सर्वसम्मति से चुना गया। इस अवसर पर ग्रुप के अनंत मूणत दिनेश मंडोत नवीन मुरार संदीप पटवा गौरव भंडारी संयम बंबोरी धर्मेश बंबोरी दीपक बंबोरी राहुल पटवा आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!