झाबुआटॉप न्यूज़थांदलापेटलावदसारंगी

कब होगा रायपुरिया, बरवेट, सारंगी, करवड मार्ग का चोडीकरण..?…बजट तो आया,,,,नहीं मिल पा रही स्वीकृति…?

#Jhabuahulchul 

सारंगी@संजय उपाध्याय

सिंहस्थ 2028 का आयोजन उज्जैन में होने वाला है। इसके मद्देनजर ऐसे मांर्ग जो अन्य राज्यो या शहरों को सीधे उज्जैन से जोड़ता है। ऐसे मांर्ग का नवीनीकरण कर उसका चौड़ीकरण किया जा रहा है। जिनको सरकार ने 2024-25 के बजट में लेकर राशि भी स्वीकृत हो चुकी है, लेकिन प्रशासकीय स्वीकृति नही मिलने के कारण कार्य प्रारंभ नही हो रहा है। ऐसा ही मामला लोकनिर्माण विभाग द्वारा रायपुरिया बरवेट करवड़ मांर्ग का है।जिसकी प्रशासकीय स्वीकृति नही मिलने पर अधर में लटका हुआ है। जबकि इस मांर्ग को सरकार ने बजट में लेकर राशि भी स्वीकृत हो चुकी है। लेकिन प्रशासकीय स्वीकृति नही मिलने पर इसका कार्य प्रारंभ नही हो सका। जबकि विभाग की ओर से सर्वे करवाकर प्रपोजल भेज दिया है।

बता दे कि ग्रामीणों द्वारा विधानसभा चुनाव के पहले रायपुरिया, बरवेट सारंगी करवड़ 24 किलोमीटर मांर्ग चौड़ीकरण करने की मांग की थी। जिस पर केबिनेट मंत्री सु श्री निर्मला भूरिया ने इस मांर्ग को बजट में लेकर 5200 लाख रुपये स्वीकृत करवा दिए। प्रशासकीय स्वीकृति की कार्यवाही हेतु प्रेषित किया गया है। वर्तमान में इस कार्य की प्रशासकीय स्वीकृति शासन स्तर से नही मिलने पर आगे की कार्यवाही हो हो पा रही है। प्रशासकीय स्वीकृति शासन स्तर से अपेक्षित है। स्वीकृती प्राप्त होने के बाद ही आगे की गतिविधियां की जाएगी। जिससे लिए ग्रामीणों ने शीघ्र ही स्वीकृति की मांग की है।

दो राज्य को कई जिलों को जोड़ने वाला रायपुरिया बरवेट सारंगी करवड़ मांर्ग चौड़ीकरण के लिए स्वीकृत हो गया हैं। शासन की तरफ से ग्रामीण अंचल में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए शासन की तरफ से चौड़ीकरण तथा सुदृढ़ीकरण के लिए इस मांर्ग के लिए बजट स्वीकृत किया गया है। लोक निर्माण विभाग की तरफ से चौड़ीकरण तथा सुदृढ़ीकरण के लिए सर्वे करवाकर सरकार की तरफ से 2024-25 को पेश किए गए बजट में निर्माण कार्य के लिए बजट में ले लिया है। जिसमे रायपुरिया करवड़ मार्ग 24.5 किलोमीटर है। जिसके लिए 5200 लाख रुपये की राशि मंजूर हुई है।

सिंहस्थ के मद्देनजर कार्य प्रारंभ हो..!

ग्राम बरवेट के नागरिक दिलीप लोढ़ा, मांगीलाल पाटीदार, अशोक पाटीदार ने बताया कि रायपुरिया बरवेट करवड़ मांर्ग की लंबाई 25 किलोमीटर है। दो राज्य गुजरात अहमदाबाद और मध्य प्रदेश सागर राष्ट्रीय राजमार्ग को जोड़ने के लिए शॉर्टकट मांर्ग है। इस मांर्ग पर गुजरात से रोजाना सेकड़ो वाहन उज्जैन के महाकाल लोक और महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए आते है। साथ ही जिले का सबसे बड़ा तीर्थ धाम विश्वमंगल हनुमान धाम तारखेड़ी दर्शन के लिए रतलाम उज्जैन ओर मालवा अंचल से हजारों की तादात में हर मंगलवार को पहुचते है। वही जिला मुख्यालय को सेकड़ो गाव से यह मांर्ग जोडता है। सिंहस्थ के मद्देनजर शीघ्र ही प्रशासकीय स्वीकृति दिलवाकर कार्य प्रारंभ किया जाए।

प्रशासकीय स्वीकृति के बाद कार्य प्रारंभ होगा:- सरकार द्वारा 2024-25 पेश बजट में रायपुरिया जामली बरवेट सारंगी करवड़ मांर्ग 24.4 किलोमीटर का चौड़ीकरण के लिए लिया है। इसके लिए 5200 लाख रु का बजट सेंसन हुआ। हमने प्राकलन बनाकर भेज दिया है। प्रशासकीय स्वीकृति मिलते ही टेंडर लगाए जाकर कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

– मनीष चौहान सीनियर इंजीनियर लोकनिर्माण विभाग पेटलावद।

स्वीकृति के लिए प्रयास करती हूं:- रायपुरिया करवड़ 25 किलोमीटर मांर्ग चौड़ीकरण कार्य प्रशासकीय स्वीकृति के लिए रुका हुआ है। जबकि इस मांर्ग को बजट में लेकर लिए 5200 लाख रुपये स्वीकृत हो गए है। में प्रशासकीय स्वकृति दिलवाने के लिए बात करती हूं।

– सु श्री निर्मला भूरिया केबिनेट मंत्री (म.प्र.) शासन।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!