तिरंगा यात्रा के लिए जिला स्तरीय समिति में युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र गहलोत को बनाया जिला सह प्रभारी।

#Jhabuahulchul
सारंगी@संजय उपाध्याय
तिरंगा यात्रा के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद श्री विष्णु दत्त जी शर्मा के निर्देश अनुसार मध्य प्रदेश महिला एवं बाल विकास कैबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया एवं भाजपा जिला अध्यक्ष भानु भूरिया की अनुशंसा पर हर घर तिरंगा एवं तिरंगा यात्रा दिनांक 6 अगस्त से 15 अगस्त 2024 तक विभिन्न कार्यक्रमों को आयोजित करने हेतु जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है जिसमें भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र गहलोत को जिले का सह प्रभारी बनाया गया है।
जितेंद्र गहलोत ने संवाददाता से चर्चा करते हुए बताया माननीय प्रदेश अध्यक्ष महोदय ने मुझे जो जवाबदारी दी है इस कार्यक्रम को पूर्ण रूप से सफल बनाने के लिए युवा मोर्चा पूरी तरह से तैयार है। तिरंगा यात्रा के लिए जितेंद्र गहलोत को सह प्रभारी बनाने पर सारंगी भाजपा मंडल अध्यक्ष सुखराम मोरी सहित सारंगी मंडल के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ईस्ट मित्रों ने गहलोत को बधाई दी।