खवासा

14 वें नवरात्रि महोत्सव को लेकर श्री संकट मोचन मित्र मंडल की बैठक सम्पन्न,,,दिलीप चौहान बने अध्यक्ष…!

#Jhabuahulchul 

खवासा@आयुष पाटीदार/आनंदीलाल सिसोदिया

आगामी नवरात्रि महोत्सव की तैयारियों को लेकर श्री संकट मोचन मित्र मंडल की बैठक शनिवार को स्थानीय हनुमान मंदिर प्रांगण में आयोजित हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 14 वां नवरात्रि महोत्सव इस बार बड़े धूमधाम और भव्य स्तर पर मनाया जाएगा।

इस अवसर पर समिति का गठन भी किया गया। सर्वसम्मति से दिलीप चौहान को अध्यक्ष चुना गया। वहीं उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी अर्पित मैन और अशोक चौहान को सौंपी गई। कोषाध्यक्ष मनोज चौहान, सचिव विशाल राठौड़, सह सचिव योगेश व्यास, मीडिया प्रभारी अक्षय चौहान, व्यवस्था प्रमुख रोहित प्रजापत, प्रवेश चौहान सहित अन्य पदाधिकारियों का चयन किया गया।

बैठक में संतोष लोहार, कमलेश लोहार, सुरेश लोहार, राघवेंद्र चुंडावत, रविंद्र सिंह चुंडावत, मनोज चौहान, जीतू मेलावत, अनिल लोहार, अंकित कहार, रोहित चौहान, रवि सेन, शिवम चौहान सहित बड़ी संख्या में समिति सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!