रायपुरिया
मेंटेनेंस कार्य के कारण बिजली आपूर्ति बंद….

रायपुरिया डेस्क। 33 के. व्ही. रायपुरिया एवं माही पीएचई फीडर का लाईन मेन्टेनेन्स का कार्य किया जायेगा, जिसके चलते समय प्रातः 7:00 बजे से 11:00 बज तक लाईन मेन्टेनेन्स का कार्य होने से 33/11 के.व्ही. रायपुरिया, हमीरगढ एवं मोहनकोट उपकेन्द्र से चलने वाले कुल 19 फीडर 11 के.व्ही.ए. लाईनों का विद्युत सप्लाय बन्द रहेगा एवं रायपुरिया, हमीरगढ़ एवं मोहनकोट उपकेन्द्र से चलने वाले समस्त गांवों का विद्युत सप्लाय भी बन्द रहेगा।
विभाग के अनुसार कार्य की आवश्यकता के अनुसार बिजली आपूर्ति समय में बदलाव (कम या ज्यादा) किया जा सकता है।





