खवासा

खुला गड्ढा… बंद जिम्मेदारी,, खवासा में लापरवाही का करंट…

#Jhabuahulchul 

खवासा@आयुष पाटीदार

खवासा के मुख्य चौराहा हो या गांव की अन्य गलियां जहां देखो वहां विकास के नाम पर खोदे गए गड्ढे अब खतरे का खुला निमंत्रण बन चुके हैं। विद्युत पोल शिफ्टिंग के लिए कई दिनों पहले खोदे गए ये गड्ढे आज भी यूं ही खुले पड़े हैं, मानो जिम्मेदारों ने इन्हें जनता को जख्मी करने के लिए खोदे हो ग्रामीणों ने बार-बार विद्युत विभाग के अधिकारियों और ठेकेदार को अवगत कराया, लेकिन हर बार एक ही बहाना आजकल का काम चल रहा है,और इसी बहाने जिम्मेदारी को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। सवाल ये है कि क्या विभाग को किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार है

विकास में बाधा, खतरे में जान,

इन खुले गड्ढों ने सड़क निर्माण की नाली निर्माण योजना को भी अधर में लटका दिया है। एक ओर विकास की बात, दूसरी ओर उसी विकास में खुद विभाग रोड़ा बनता नजर आ रहा है। शायद विभाग के लिए ये छोटी समस्या हो, लेकिन हकीकत में ये लापरवाही किसी भी वक्त बड़ा रूप ले सकती है। जब तक कोई हादसा न हो जाए, तब तक जिम्मेदारों की नींद नहीं खुलती क्या यही सिस्टम है। यहा छोटे बच्चे और बुजुर्ग लोग घूमते रहते हैं। एक छोटी सी चूक, और बड़ा हादसा तय है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!