खवासा में कानून बेबस, अवैध शराब का साम्राज्य, नाबालिगों से कराया जा रहा धंधा…

#Jhabuahulchul
झाबुआ डेस्क। झाबुआ जिले के खवासा क्षेत्र में कानून व्यवस्था की सच्चाई चौंकाने वाली है। यहां खुलेआम अवैध शराब का कारोबार चल रहा है और जिम्मेदार तंत्र मूकदर्शक बना हुआ है। क्षेत्र में दर्जनों अवैध शराब की दुकानें दिन-रात सक्रिय हैं, जहां बिना किसी डर के शराब बेची जा रही है।सबसे गंभीर और शर्मनाक पहलू यह है। कि इस अवैध कारोबार में नाबालिग आदिवासी बच्चों का इस्तेमाल किया जा रहा है। छोटे-छोटे बच्चों से शराब की बोतलें रखवाना, बेचवाना और ग्राहकों तक पहुंचवाना यह न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि मानवता पर भी सीधा प्रहार है।
आदिवासी समाज के सामाजिक कार्यकर्ता कपिल डामर, लालचंद डामर और राकेश मालीवाड़ ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए अवैध दुकानों पर तुरंत कार्रवाई की मांग की है।
ओर यह भी क्या खवासा में कानून का डर खत्म हो चुका है या फिर जिम्मेदार अधिकारियों की चुप्पी इस अवैध धंधे को खुली छूट दे रही है।




