खवासा

राठौड़ एवं दर्जी समाज ने मनाया नववर्ष मिलन समारोह, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का हुआ सम्मान..

#Jhabuahulchul 

खवासा@आयुष पाटीदार/आनंदीलाल सिसोदिया 

खवासा में राठौड़ समाज द्वारा हिंदू नववर्ष एवं गुड़ी पड़वा का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समाजजनों ने एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।

मिलन समारोह के दौरान समाज का नाम रोशन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कक्षा 12वीं के छात्र शिवम जयंतीलाल चौहान ने 86% अंक प्राप्त कर समाज में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं कक्षा 10वीं की छात्रा ऋषिका मनोहर चौहान (बड़ी सर्वा) ने 82% अंक प्राप्त किए तथा हिमांशु कमलेश चौहान ने भी 82% अंक हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

तीनों विद्यार्थियों को “राठौड़ समाज प्रतिभाशाली सम्मान 2026” से सम्मानित किया गया। समाज अध्यक्ष गोवर्धन लाल चौहान द्वारा उन्हें सम्मान पत्र प्रदान कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के पश्चात राठौड़ समाज धर्मशाला में सहभोज का आयोजन भी किया गया, जिसमें सभी ने सहभागिता निभाई।

मौसम को देखते हुए लिया महत्वपूर्ण निर्णय

बदलते मौसम को ध्यान में रखते हुए समाज द्वारा एक अहम निर्णय लिया गया। कार्यक्रमों में बाधा न आए, इसके लिए राठौड़ समाज की लगभग 5000 स्क्वायर फीट धर्मशाला की छत भरने का निर्णय लिया गया।
इस कार्य के लिए उपाध्यक्ष कचरू लाल चौहान ने ₹51,000 की घोषणा की। उनके साथ ही समाज अध्यक्ष गोवर्धन लाल चौहान, रामलाल चौहान, रणछोड़ लाल चौहान, प्रवेश चौहान, बलराम चौहान, दौलत चौहान एवं कांतिलाल चौहान सहित अन्य समाजजनों ने भी ₹51,000-₹51,000 की राशि देने की घोषणा की। समाजजनों के सहयोग से जल्द ही धर्मशाला का कार्य पूर्ण करने का संकल्प लिया गया।

 दर्जी समाज का भी आयोजन

इसी कड़ी में दर्जी समाज द्वारा भी नववर्ष मिलन समारोह का आयोजन नगर के बाजना रोड स्थित मांगलिक भवन में किया गया। कार्यक्रम में समाजजनों ने एकत्रित होकर नववर्ष की शुभकामनाएं दीं तथा सहभोज का आनंद लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!