रायपुरिया में अंडर-15 रॉयल क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत, बच्चों में खेल के प्रति बढ़ा उत्साह…

#Jhabuahulchul
रायपुरिया@राजेश राठौड़
गर्मी की छुट्टियों की शुरुआत के साथ ही रायपुरिया में खेल गतिविधियों ने रफ्तार पकड़ ली है। स्थानीय कल्याण वाटिका मैदान पर अंडर-15 रॉयल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। टूर्नामेंट के पहले ही दिन छोटे-छोटे खिलाड़ियों का जोश और जुनून देखने लायक रहा।
इस प्रतियोगिता की खास बात यह है कि इसमें गांव की चार टीमों के बाल खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। आयोजन समिति द्वारा प्रतिदिन दो मैचों का कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें एक मैच सुबह और दूसरा शाम को खेला जा रहा है। इससे बच्चों को खेलने का भरपूर अवसर मिल रहा है और दर्शकों को भी रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं।
टूर्नामेंट की तैयारी भी बच्चों ने खुद की है, जो सराहनीय पहल मानी जा रही है। लगभग 15 दिनों की मेहनत के बाद बच्चों ने ऊबड़-खाबड़ मैदान को कंकड़-पत्थर हटाकर समतल किया और स्वयं ही पिच तैयार की। यह उनके समर्पण और खेल के प्रति लगाव को दर्शाता है।
टूर्नामेंट के उद्घाटन अवसर पर गांव के लाइंस क्लब के क्रिकेट खिलाड़ी सदस्यों को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। उनके हाथों से प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया गया। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इतनी छोटी उम्र में बच्चों का खेल के प्रति समर्पण और सकारात्मक सोच प्रेरणादायक है।
मैदान पर बच्चों द्वारा की गई व्यवस्थाएं भी आकर्षण का केंद्र रहीं। कमेंट्री के लिए स्पीकर की व्यवस्था की गई है, जिससे मैच का रोमांच और बढ़ गया है। वहीं विजेता टीमों के लिए आकर्षक ट्रॉफियां भी रखी गई हैं।
ग्रामीणों का मानना है कि ऐसे आयोजन बच्चों की प्रतिभा को निखारने का बेहतर अवसर प्रदान करते हैं। गांव से ही कई बड़े खिलाड़ी निकलते हैं और यह मंच उनके भविष्य की दिशा तय कर सकता है। सबसे खास बात यह रही कि इस आयोजन के चलते बच्चे मोबाइल से दूर होकर खेलों की ओर आकर्षित हो रहे हैं, जो उनके शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बेहद आवश्यक है।
टूर्नामेंट के आगामी मुकाबलों को लेकर बच्चों और ग्रामीणों में खासा उत्साह बना हुआ




