थांदला

जिले में गौरव: जीबी कॉन्वेंट स्कूल  के 13 छात्र नवोदय में चयनित…

थांदला@उमेश पाटीदार 

थांदला क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है कि जीबी कॉन्वेंट स्कूल सुतरेटी के कुल 13 विद्यार्थियों का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) सत्र 2026-27 में हुआ है। यह उपलब्धि विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत को दर्शाती है।

चयनित विद्यार्थियों के नाम:

1. Sourabh Muniya
2. Yash Singad
3. Ravin Jamod
4. Narottam Muniya
5. Navya Maida
6. Roshan Rathod
7. Roshni Khadiya
8. Pinki Chouhan
9. Suresh Vasuniya
10. Muskan Bhuriya
11. Ashish Damor
12. Vishnu Dodiyar
13. Vivek Chouhan

विद्यालय के प्राचार्य श्री हेमेन्द्र पाटीदार ने सभी चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व की बात है।

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, GB Convent School जिले का एकमात्र ऐसा विद्यालय है जहाँ स्कूली शिक्षा के साथ-साथ IIT एवं NEET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की विशेष तैयारी भी कराई जाती है, जिससे विद्यार्थियों को प्रारंभ से ही उत्कृष्ट मार्गदर्शन मिलता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!